कोसी का जलस्तर घटा, लेकिन जलभराव से परेशानी बरकरार

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

कोसी नदी का जल स्तर कम हो गया है, लेकिन पूर्वी तटबंध पर स्थित गांवों में जलभराव से जीवन प्रभावित है। कई वार्डों में पानी जमा होने से घर गिरने, गंदगी फैलने और स्वच्छ जल की कमी हो गई है। प्रशासन की अनदेखी के कारण प्रभावित परिवारों की समस्या बढ़ गई है।

कोसी का जलस्तर घटा, लेकिन जलभराव से परेशानी बरकरार

नवहट्टा, एक संवाददाता। कोसी नदी के जलस्तर में मंगलवार शाम से कमी देखी जा रही है, लेकिन पूर्वी तटबंध के किनारे बसे गांवों में पहले से फैला जलभराव लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।केदली पंचायत के वार्ड नंबर 11, 12, 13, 14 एवं 2 सहित कई वार्डों में जलभराव के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। गांव की गलियों एवं घर-आंगन में जमा नदी का पानी सड़ने लगा है। लगातार पानी जमा रहने से गंदगी फैल रही है। कच्चे एवं बांस-बल्ले के घरों में गलन होने के कारण कई घर गिरने लगे हैं। सड़कों पर जलभराव के कारण बने गड्ढों से आवागमन में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

घरों से बाहर कोसी पूर्वी तटबंध तक जाने के लिए गांव की छोटी-बड़ी गलियों में नाव ही एकमात्र सहारा बनी हुई है।गांव में स्वच्छ जलापूर्ति योजना के तहत बनाई गई व्यवस्था भी लगभग ठप हो गई है। पंचायत के अधिकांश गांवों में जलभराव से घिरे चापाकलों से दूषित पानी पीने की मजबूरी बनी हुई है। लोगों को भोजन एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।कोसी नदी के तेज कटाव में फसल एवं पशुचारा क्षतिग्रस्त होने से पशुपालकों के सामने पशुओं का जीवन बचाना मुश्किल हो गया है।असैय पुनर्वास निवासी अनिल कुमार यादव, भोगल यादव, रंजीत यादव, रामोतार यादव, शिवशंकर यादव, राजदेव यादव, परवेश यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि बीते दो सप्ताह से जलभराव से प्रभावित दर्जनों परिवारों की सुध लेने कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकोसी का जलस्तर घटा, लेकिन जलभराव से परेशानी बरकरार