झमाझम बारिश से फिर बड़ा कोसी नदी का जलस्तर

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

सैदनगर में रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। क्षेत्र के खेमपुर गांव में बारिश के कारण कटान तेज हो गया है, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। नदी के कटान से फसलें बर्बाद होने के चलते किसानों ने मुआवजे की मांग की है।

झमाझम बारिश से फिर बड़ा कोसी नदी का जलस्तर

सैदनगर। रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद कोसी नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। उधर दर्जनों गांव में तेजी के साथ कोसी नदी कटान भी कर रही है। सबसे बुरा हाल क्षेत्र के खेमपुर गांव का है जहां पर पिछले तीन दिन से लगातार कटान जारी है। फसलों के साथ जमीन भी बर्बाद होने से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जिलेभर में पिछले कई दिन से बारिश हो रही है। लेकिन रविवार को सुबह से लेकर शाम तक हुई झमाझम बारिश से हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। झमाझम बारिश के बाद कोसी नदी का जल स्तर फिर से बढ़ने लगा है।

किसानों को डर है फिर से बाढ़ के हालात न बन जाए। तेज बारिश से क्षेत्र के तालाब लबालब भर चुके हैं। खेतों से लेकर रास्तों तक बारिश का पानी बह रहा है। रविवार को भी कोसी नदी नें काफी तेजी के साथ खेतों का कटान किया। नदी किनारे किसानों कि फसले जैसे गन्ना, पॉपुलर, यूकेलिप्टस, धान, उड़द मक्का आदि के खेत नदी में समा रहे हैं। क्षेत्र के खेमपुर, रसूलपुर, सोनकपुर, पसियापुरा, चांदपुर, इमरता, बजाबाला, खिजरपुर, लालपुर, ईश्वरपुर, बिचपुरी, धनुपुरा, दलेलनागर, प्रानपुर, बैजना, मिलक्काजी, सूरजपुर, आदि गांव में कोसी नदी तेजी के साथ कटान कर रही है। सबसे बुरा हाल क्षेत्र के खेमपुर गांव का है। जहां पर कोसी नदी पिछले तीन दिन से लगातार खेतों को काटकर बर्बाद कर रही है। लाचार किसान दूर खड़े होकर अपनी बर्बादी देखने को मजबूर हैं। पसियापुरा और चांदपुर गांव में भी कोसी नदी का कटान काफी तेज है। रसूलपुर निवासी किसान डॉ इफ्तेखार ने जिला अधिकारी से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsझमाझम बारिश से फिर बड़ा कोसी नदी का जलस्तर