छात्राओं को मिली विदेशी स्कॉलरशिप और ₹9 लाख का पैकेज
हिन्दुस्तान, रांची
रांची के केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के कोरियन भाषा विभाग की छात्राओं ने उच्च शिक्षा और रोजगार में उत्कृष्टता दिखाई है। स्वाति कुमार को हंगरी की यूनिवर्सिटी ऑफ पैनोनिया में मास्टर डिग्री की छात्रवृत्ति मिली है। अन्य छात्राएँ श्रुति, सृष्टि और रचना को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में 9 लाख से अधिक का वेतन मिला है।

रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के कोरियन भाषा विभाग की छात्राओं ने उच्च शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में शानदार सफलता हासिल की है। सहायक प्राध्यापक डॉ. शशि मिश्रा ने बताया कि 2022-27 बैच की स्वाति कुमार को हंगरी की यूनिवर्सिटी ऑफ पैनोनिया में मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति मिली है। वहीं, इसी बैच की श्रुति, सृष्टि और रचना का चयन जुयॉन्ग एमईपी, एमएसएस पावर सेल्स और पुंगसन सिस्टम जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में ऑफ कैंपस प्लेसमेंट के जरिए हुआ है। इन्हें ₹9 लाख से अधिक का सालाना पैकेज मिला है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि 4-वर्षीय बीए (ऑनर्स विद रिसर्च) कोरियन कोर्स विद्यार्थियों को शोध, भाषा और संस्कृति से जोड़कर करियर के बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है।


