नौ लोगों की मौत में होटल मालिक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कोलकाता में एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत के मामले में होटल मालिक बीरेश्वर मित्रा को गिरफ्तार किया गया है। आग लगने की घटना में सात बांग्लादेशी समेत नौ जानें गई थीं। मित्रा को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह झारखंड से लौट कर आया। मामले में पूछताछ जारी है।

कोलकाता, एजेंसी। कोलकाता में एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत के मामले में होटल मालिक बीरेश्वर मित्रा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। घटना में सात बांग्लादेशी समेत नौ लोगों की मौत हुई थी। पुलिस के अनुसार, मित्रा न्यू मार्केट इलाके में स्थित शिखा इन और उसके सामने मौजूद जापॉन नामक एक अन्य होटल का मालिक है। कर्मचारियों ने उसे आग लगने की घटना की जानकारी दी थी, लेकिन वह घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। घटना के बाद वह झारखंड के धनबाद भाग गया था। शनिवार को वह डायमंड हार्बर रोड पर स्थित घर लौटा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उससे मामले में पूछताछ की जा रही है।


