टीएससी के जिला कार्यालय पर यथास्थिति का आदेश
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीकलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर कार्यालय को गिराने पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति राजा बासु चौधरी ने राज्य सरकार से सभी संबंधित दस्तावेज़ जमा करने को कहा। मामले की नियमित पीठ के समक्ष दोबारा सुनवाई होगी।

कोलकाता, एजेंसी। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति राजा बासु चौधरी ने रविवार को विशेष सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को अमतला स्थित कार्यालय से जुड़े सभी दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि इस इमारत का स्वामित्व 'लीप्स एंड बाउंड्स' कंपनी के पास है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक, तृणमूल नेता अभिषेक 'लीप्स एंड बाउंड्स' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। अदालत ने निर्देश दिया कि मामले की नियमित पीठ के समक्ष दोबारा सुनवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


