कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत
संदेश::: बॉडी की दूसरी लाइन में घायलों को भी पांच लाख रुपये देने की

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीक दुर्गा पूजा पंडाल में महासप्तमी की शाम भारी भीड़ और मूसलाधार बारिश की वजह से मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
हादसे में जनहानि और राहत की घोषणा
उधर, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंद्रु अधिकारी ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को समूह-डी की सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। साथ ही कहा कि प्रत्येक घायल व्यक्ति को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे और उनकी पसंद के किसी भी अस्पताल में इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक 19 लोगों की मौत हुई है और 25 का इलाज चल रहा है। वहीं, कोलकाता पुलिस ने एक बयान में बताया, शनिवार शाम करीब 7:40 बजे घटना घटी। पंडाल परिसर में प्रवेश बंद कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, महासप्तमी की वजह से पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं जुटे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए लोग पंडाल के भीतर ज्यादा लोग जमा हो गए। सूत्रों ने बताया कि भीड़ के अधिक दबाव के कारण पंडाल में लकड़ी के ढांचे का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में करीब 25 लोग घायल हैं, जिनमें 13 महिला और एक बच्चा शामिल है। बताया जाता है कि कई घायलों की हालत गंभीर है। घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों का इलाज और प्रशासनिक कार्रवाई
हादसे के बाद मुख्यमंत्री शुभेंद्रु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों को उचित इलाज के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि घटना में 17 की जान गई है। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी घटना पर शोक जताया। उन्होंने रविवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।
परिजनों के लिए हेल्पलाइन
हेल्पलाइन नंबर जारी किया
इस बीच, पश्चिम बंगाल सरकार ने चिंतित परिजनों की सहायता के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678, 03322141310 जारी किया है, ताकि हादसे से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सके।
कोलकाता में मची भगदड़ की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रहा है।
- नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री


