रनवे के पास स्थित मस्जिद को दूसरी जगह ले जाएंगे : सुकांत मजूमदार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे के पास स्थित मस्जिद को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कुछ नहीं किया गया। इस कदम से एयरपोर्ट की सुरक्षा और विस्तार की चिंताएं समाप्त होंगी।

रनवे के पास स्थित मस्जिद को दूसरी जगह ले जाएंगे : सुकांत मजूमदार

कोलकाता, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रनवे के पास स्थित मस्जिद को दूसरी जगह ले जाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। मजूमदार ने कहा कि मस्जिद को दूसरी जगह ले जाने से एयरपोर्ट के विस्तार और सुरक्षा से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को दूर करने में मदद मिलेगी। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि एयरपोर्ट के कामकाज वाले क्षेत्र में मस्जिद के होने का कोई औचित्य नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि उस जगह पर नमाज पहले ही बंद कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।