एलएलबी प्रैक्टिकल परीक्षा 30 से
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
कोल्हान विश्वविद्यालय एलएलबी चौथे और छठे सेमेस्टर की प्रैक्टिकल वाईवा परीक्षा 30 सितंबर से शुरू करेगा, जो 1 अक्तूबर तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्र को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज होगा। सभी विद्यार्थियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से एलएलबी चौथे सेमेस्टर सत्र 2023-26 और छठे सेमेस्टर सत्र 2022-25 की प्रैक्टिकल एवं वाईवा परीक्षा 30 सितंबर से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक अक्तूबर तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक है। दोनों सत्रों की परीक्षाओं के लिए को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी संबंधित विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित तिथि और समय के अनुसार अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


