कोल्हान विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद में कुणाल अजमानी सदस्य मनोनीत
रांची के कोल्हान विश्वविद्यालय ने अकादमिक परिषद का पुनर्गठन किया है। व्यापार एवं उद्योग के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी को अकादमिक परिषद का सदस्य बनाया गया है। उनका उद्देश्य उच्च शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है ताकि विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

रांची, संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय ने अकादमिक परिषद का पुनर्गठन किया है। नवगठित अकादमिक परिषद में व्यापार एवं उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। कुणाल अजमानी को अकादमिक परिषद में शामिल किए जाने का उद्देश्य उच्च शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। विश्वविद्यालय स्तर पर पढ़ाई और पाठ्यक्रम को उद्योगों की बदलती जरूरतों से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है। कुणाल अजमानी झारखंड के अध्यक्ष के रूप में व्यापार एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
आजमानी पूर्व में भी डायरेक्ट टैक्सेस में स्टेट एडवाइजरी बोर्ड, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया में दो साल तक सदस्य रहे हैं। साथ ही एयरपोर्ट एडवाइजरी बोर्ड में भी दो कार्यकाल के लिए सदस्य रहे हैं। वर्तमान में पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष हैं। उनके मनोनीत होने पर झारखंड चैंबर के सदस्यों, पंजाबी हिंदू बिरादरी समेत कई व्यवसायिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है।


