केयू: स्नातक सातवें सेमेस्टर की परीक्षा कल से

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर, कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा 2022-2026 सत्र के चार वर्षीय स्नातक के 7वें सेमेस्टर की परीक्षा 7 अक्तूबर से आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड में त्रुटि होने पर सुधार करवाने का निर्देश दिया गया है। यह परीक्षा 7 से 13 अक्तूबर तक चलेगी।

केयू: स्नातक सातवें सेमेस्टर की परीक्षा कल से

जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-2026 के चार वर्षीय स्नातक के सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 7 अक्तूबर से आयोजित की जाएगी। परीक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले दिन 7 अक्तूबर को प्रथम पाली में विज्ञान, कला, वाणिज्य और वोकेशनल संकाय के विभिन्न विषयों के मेजर (एमजे-16) पेपर की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में इतिहास, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, नृविज्ञान, गृह विज्ञान और दर्शनशास्त्र की परीक्षा ली जाएगी।

यह परीक्षा 7 से 13 अक्तूबर तक चेलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को निर्देश दिया है कि यदि एडमिट कार्ड में विषय से संबंधित कोई त्रुटि हो, तो परीक्षा शुरू होने से पहले महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से सुधार करवा लें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेयू: स्नातक सातवें सेमेस्टर की परीक्षा कल से