केयू स्थापना दिवस पर प्राचार्य ने कुलपति को दी बधाई
हिन्दुस्तान, घाटशिला
घाटशिला में कोल्हान विश्वविद्यालय का 18वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने कुलपति प्रोफेसर डॉ अंजिला गुप्ता को बधाई दी। विश्वविद्यालय की स्थापना 13 अगस्त 2009 को हुई थी, तब इसमें 14 अंगीभूत कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 21 हो गए हैं।

घाटशिला। कोल्हान विश्वविद्यालय का 18वां स्थापना दिवस विश्वविद्यालय मुख्यालय, चाईबासा के वीर पोटो हो सभागार में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ अंजिला गुप्ता से मिलकर उन्हें बधाई दी। डॉ चौधरी ने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय की स्थापना 13 अगस्त 2009 को हुई। रांची विश्वविद्यालय से अलग होकर बने इस विश्वविद्यालय में उस समय 14 अंगीभूत कॉलेज थे। आज विश्वविद्यालय में 21 अंगीभूत और 37 संबद्ध कॉलेज हैं।


