केयू की सातवीं सेमेस्टर परीक्षा 5 अक्तूबर से
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
कोल्हान विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के 2022-26 सत्र की सातवें सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया है। परीक्षा 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी, पहली पाली सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और दूसरी पाली 2 बजे से 5 बजे तक।

कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) की चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम सत्र 2022-26 की सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 5 अक्तूबर से शुरू होगी। परीक्षा 9 अक्तूबर 2026 तक चलेगी। पेपर प्रतिदिन दो पालियों में लिए जाएंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक है। परीक्षार्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे तय किया गया है। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके लिए छात्रों को दोपहर 1:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से किया जाएगा।

