केयू: स्नातक तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 24 सितंबर से भरे जाएंगे

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक तीसरे सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी की है। यह सत्र 2024-2028 के रेगुलर और 2022-2026, 2023-2027 के एक्स-रेगुलर विद्यार्थियों के लिए है। फॉर्म 24 से 30 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क भरे जाएंगे। बाद में विभिन्न विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जा सकेंगे।

केयू: स्नातक तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 24 सितंबर से भरे जाएंगे

जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक तीसरे सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र 2024-2028 के रेगुलर तथा सत्र 2022-2026 और 2023-2027 के एक्स-रेगुलर विद्यार्थियों के लिए है। कला, विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल संकाय इसमें शामिल हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। परीक्षा फीस भी ऑनलाइन जमा करनी होगी। बिना विलंब शुल्क के फॉर्म 24 सितंबर से 30 सितंबर तक भरे जाएंगे। इसके बाद 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 1 अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 6 अक्तूबर से 10 अक्तूबर 2026 तक तथा 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 11 से 15 अक्तूबर 2026 तक आवेदन संभव होगा।

निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेयू: स्नातक तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 24 सितंबर से भरे जाएंगे