कोयल मल्लिक राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं बांग्ला फिल्म अभिनेत्री कोयल मल्लिक शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की रिक्त सीट पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। यह सीट उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। मल्लिक अप्रैल में तृणमूल के टिकट पर राज्यसभा पहुंची थीं, लेकिन विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद जुलाई में उन्होंने सदस्यता छोड़ दी थी। उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा गया।

कोलकाता, एजेंसी। तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं बांग्ला फिल्म अभिनेत्री कोयल मल्लिक दोबारा राज्यसभा पहुंच गई हैं। वह शुक्रवार को राज्यसभा की रिक्त सीट पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। चुनाव आयोग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह सीट कोयल के इस्तीफे के कारण ही रिक्त हुई थी। इसी वर्ष अप्रैल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोयल तृणमूल के टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं। विधानसभा चुनाव में तृणमूल की करारी हार के बाद जुलाई में कोयल ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। मल्लिक को पश्चिम बंगाल विधानसभा के सचिव ने जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।
16 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की शुक्रवार अंतिम तारीख थी।


