राजभवन के सामने धरना-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की बैठक कल
हिन्दुस्तान, कोडरमा
कोडरमा कांग्रेस कमेटी की बैठक 23 सितंबर को साहू धर्मशाला, झुमरी तिलैया में होगी। बैठक का उद्देश्य 26 सितंबर को रांची में होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारी करना और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना है। जिले से कांग्रेस की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक योजनाएं बनाई जा रही हैं।

कोडरमा। विभिन्न मुद्दे को लेकर 26 सितंबर को राजभवन, रांची में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कल 23 सितंबर को होगी। यह बैठक बुधवार को साहू धर्मशाला, झुमरी तिलैया में होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि विस्तारित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को अंतिम रूप दिया जाएगा। कोडरमा से कांग्रेस जनों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर आवश्यक तैयारी की जा रही है।

