राष्ट्रीय पिकलबॉल टूर्नामेंट में धनबाद के दीपक ने जीता गोल्ड मेडल

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

केरल के कोच्चि में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में करीब 1000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दीपक पासवान ने ओपन मेंस सिंगल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। झारखंड के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में चार पदक हासिल किए, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य शामिल है।

राष्ट्रीय पिकलबॉल टूर्नामेंट में धनबाद के दीपक ने जीता गोल्ड मेडल

केरल के कोच्चि में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों के करीब 1000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट में लगभग 2600 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के ओपन मेंस सिंगल्स वर्ग में धनबाद-झरिया के दीपक पासवान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बिहार के राजीव कुमार को 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। देश में पिकलबॉल का क्रेज धीरे-धीरे तेजी से बढ़ता जा रहा है। मुंबई, गुजरात, अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा जैसे बड़े शहरों के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लंबे समय से दबदबा रहा है। ऐसे में धनबाद-झरिया के दीपक पासवान ने इन मजबूत खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय झारखंड पिकलबॉल के पदाधिकारी प्रभात कुमार, बी. सुधीर और गौरव कुमार के साथ-साथ अरविंद प्रभु एवं निखिल माथुर को देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं ओपन मेंस डबल्स में दीपक पासवान एवं सोनू विश्वकर्मा की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-18 ब्वॉयज डबल्स में आदित्य प्रजापति एवं जिगर विश्वकर्मा ने रजत, अंडर-14 ब्वॉयज डबल्स में रिबुल खान एवं सत्यम की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। झारखंड के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित चार पदक हासिल किए।

Gangesh Gunjan

लेखक के बारे में

Gangesh Gunjan

शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।


पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।


विशेषज्ञता
- ग्राउंड रिपोर्टिंग
- ऑफबीट खबरें
- स्पोर्ट्स और फिल्में
- झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
- सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय पिकलबॉल टूर्नामेंट में धनबाद के दीपक ने जीता गोल्ड मेडल