ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशआचार संहिता की वजह से महात्मा गांधी की जयंती पर जल्दी नहीं रिहा हो पाएंगे महाराष्ट्र के 70 कैदी

आचार संहिता की वजह से महात्मा गांधी की जयंती पर जल्दी नहीं रिहा हो पाएंगे महाराष्ट्र के 70 कैदी

भारत की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे सैंकड़ों कैदियों को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर रिहा किया जाएगा लेकिन जल्दी रिहा किए जाने के योग्य महाराष्ट्र के 70 कैदियों को बाहर आने के लिए थोड़ा इंतजार...

आचार संहिता की वजह से महात्मा गांधी की जयंती पर जल्दी नहीं रिहा हो पाएंगे महाराष्ट्र के 70 कैदी
पुणे, एजेंसीWed, 02 Oct 2019 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे सैंकड़ों कैदियों को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर रिहा किया जाएगा लेकिन जल्दी रिहा किए जाने के योग्य महाराष्ट्र के 70 कैदियों को बाहर आने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

दरअसल राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगी हुई है और इसके तहत सरकार कोई बड़ा फैसला नहीं ले सकती है। 

महाराष्ट्र के राज्य कारागार विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 119 कैदियों को रिहा करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था जिन्हें आतंकवाद, हत्या, दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में दोषी करार नहीं दिया गया है। इनमें से 70 कैदियों के नाम का चयन जल्दी रिहा करने के लिए किया गया।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में आचार संहिता लागू होने की वजह से गांधी जयंती पर कैदियों को रिहा करने का आदेश सरकार नहीं दे सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें