ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशधूप और बदली के बीच 38 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान, जानें आज के मौसम का हाल

धूप और बदली के बीच 38 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान, जानें आज के मौसम का हाल

गुरुवार को देर शाम दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश के बाद राजधानी में शुक्रवार की सुबह 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कई हिस्सों में हल्की बूंदाबादी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी।  इससे...

धूप और बदली के बीच 38 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान, जानें आज के मौसम का हाल
हिटीFri, 24 May 2019 08:36 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को देर शाम दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश के बाद राजधानी में शुक्रवार की सुबह 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कई हिस्सों में हल्की बूंदाबादी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। 

इससे पहले गुरुवार को सुबह से ही दोपहर तक तेज धूप खिली रही। धूप के तेज होने के कारण दिन भर लोग परेशान रहे। शाम को अचानक बादल आने से कई जगह तेज हवाएं चलीं और बूंदाबादी हुई। राजधानी में सुबह 8 बजे तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। देर रात बूंदाबादी के तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। 

इधर उच्च हिमालयी क्षेत्र राजरंभा, हंसलिंग, पंचाचूली में हुई हल्की बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में ठंडी हवाएं चली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें