ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश71वां स्वतंत्रता दिवस : आजादी के 70 साल में जानें भारत की 70 खास उपलब्धियां

71वां स्वतंत्रता दिवस : आजादी के 70 साल में जानें भारत की 70 खास उपलब्धियां

भारत इस वर्ष 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारतीय इसे पूरे हर्ष-उल्लास के साथ राष्ट्रीय अवकाश

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीMon, 14 Aug 2017 06:01 PM

1990 में कुवैत और इराक़ से 1 लाख 10 हज़ार भारतीयों को एय़रलिफ्ट किया गया

1990 में कुवैत और इराक़ से 1 लाख 10 हज़ार भारतीयों को एय़रलिफ्ट किया गया7 / 8

-1987 में सुनिल गावस्कर टेस्ट मैच में 10 हज़ार रन स्कोर करने वाले पहले क्रिकेटर बने।

-1988 में एशिया का पहला रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट IRS-1A लॉन्च करके इसरो ने अपने आलोचकों का मुंह बंद किया। 

-अगले साल केरल का कोट्टायम भारत का पहला पूर्ण साक्षर जिला घोषित किया गया।

-1990 में कुवैत और इराक़ से 1 लाख 10 हज़ार भारतीयों को एय़रलिफ्ट किया गया जो दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा नागिरकों को बाहर निकालने का प्रयास माना जाता है। 

-सन् 1993 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की छठीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया। 

-1993 में फिल्मकार सत्यजीत रे को अपने सिनेमा के लिए ऑस्कर से नवाज़ा गया। 

-1994 में सुष्मित सेन और ऐश्वर्या राय ने भारत की ओर से मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड का ताज़ जीता। 

-1995 में भारत में पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल हुआ था।

-1996 के अटलांटा ओलिंपिक्स में 23 साल के लिएंडर पेस ने कांस्य पदक जीता यह 44 साल में भारत का पहला एकल पदक था। 

- अगले साल 1997 में लेखक अरुंधती रॉय ने अपनी किताब 'दि गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स' के लिए बुकर पुरस्कार जीता। 

- अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने 1998 में नोबल पुरस्कार जीता, वह यह सम्मान हासिल करने वाले छठें भारतीय थे। 

- 1999 में न्यूयॉर्क के नास्डैक में लिस्ट होने वाली इंफोसिस पहली भारतीय कंपनी बनी। 

- मई 1999 में भारत ने पाकिस्तानी सेना को कारगिल युद्ध में हराया। पाक ने कारगिल जिले के द्रास सैक्टर में भारतीय सीमाओं में घुसपैठ कर दी थी। तकरीबन दो माह तक चले इस युद्ध के अंत में पाक को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

- शंतरज के बादशाह विश्वनांथन आनंद ने 2000 में विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीती।

- भारत में बने फाइटर जेट तेजस ने बैंगलुरू से अपनी पहली उड़ान भरी। 

2007 में प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं

2007 में प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं8 / 8

- वर्ष 2003 में सानिया मिर्ज़ा विंबलडन की डबल्स ट्रॉफी जीतने वाली पहली भारतीय बनी। 

- वहीं 2005 में भारत ने सूचना के अधिकार कानून को पास किया।

- 2006 में परिमर्जन नेगी अंतरराष्ट्रीय चेस ग्रांडमास्टर बनने वाले सबसे युवा एशियाई बने। 

-वहीं 2007 में प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। 

- 2008 में व्याक्तिगत स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था। 

- 2009 में दिल्ली हाईकोर्ट ने समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर किया। 

- 2010 में शिक्षा के अधिकार को संवैधानिक अधिकार घोषित किया गया।

-वर्ष 2011 में 27 साल बाद एम एस धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने क्रिकेट विश्व कप जीता। 

- लंदन ओलिंपिक्स 2012 में भारत ने 6 मेडल जीते। 

- 2013 में मंगलायन ने मंगल ग्रह पर चक्कर लगाया। 

-वहीं 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया। 

- 2015 में सानिया मिर्ज़ा और सायना नेहवाल अपने अपने खेलों में शीर्ष पर रहीं। 

- भारत में जन्में सत्या नडेला माइक्रो सॉफ्ट के सीईओ बने। 

- भारतीय सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ बनाए गए।

- 2015 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट्स में महेंद्र सिंह धौनी का नाम शामिल हुआ। उन्हें 23वें नंबर पर रखा गया।

- दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज में अमिताभ बच्चन 71वें नंबर पर आए। 

- साल 2015 में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट को बेस्ट एयरपोर्ट का अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा दिया गया था।

- जून 2016 में भारत ने महिला फाइटर पायलटों के पहले बैच को ट्रेनिंग दी। 

- तीन अगस्त, 2017 को भारत ने जीएसटी को हरी झंडी दिखाई जिसे 25 साल का देश का सबसे बड़ा कर सुधार कार्यक्रम है।

इस स्वतंत्रता दिवस हम लोगों से साझा करें अपने जश्न की फोटो और पाएं मौका हिन्दुस्तान में छा जाने का। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपनी फोट अपलोड करें।

फोटो अपलोड करने के लिए क्लिक करें