किशनगंज: किशनगंज में पुलिस दीदी व्यवस्था हुई हाईटेक
किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट जिले में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट जिले में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए किशनगंज पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित पुलिस दीदी व्यवस्था को अब आधुनिक हाईटेक मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ दिया गया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद अब पुलिस दीदी की हर गतिविधि, गश्त, कार्रवाई और क्षेत्र भ्रमण की निगरानी सीधे रियल टाइम में की जाएगी।प्रारंभिक चरण में जिले के आठ प्रमुख थाना क्षेत्रों में इस तकनीक आधारित मॉनिटरिंग की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हर दिन की गतिविधियों की पल-पल की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।त्वरित गश्त के लिए टीमों को 15 नई स्कूटी प्रदान की गई हैं। थानों के अनुसार वाहन आवंटित किया गया है।किशनगंज सदर व ठाकुरगंज: 3-3 स्कूटी,महिला थाना, बहादुरगंज व कोचाधामन थाना में 2-2 स्कूटी
गश्त की रिपोर्ट का डिजिटल प्रबंधन
पोठिया, दिघलबैंक व पौआखाली थाना में 1-1 स्कूटी आवंटित किया गया है।इसके अतिरिक्त मुख्यालय स्तर पर भी विशेष वाहन का इंतजाम किया गया है।
महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सुधार
विशेष मोबाइल एप से दर्ज होगी गश्त की रिपोर्ट एसपी संतोष कुमार ने बताया कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस दीदी कार्यक्रम को पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक बनाया गया है। इसके तहत तैनात पुलिसकर्मियों को एक विशेष मोबाइल एप उपलब्ध कराया गया है। इस एप में पुलिस दीदी किस क्षेत्र में गईं, वहां कितनी देर रुकीं, क्या कार्रवाई की और स्थानीय लोगों व छात्राओं से क्या संवाद किया गया इन सबकी जानकारी सीधे कंट्रोल सिस्टम में अपडेट होगी।यह पूरी प्रणाली मैप-बेस्ड (जीपीएस) है, जिससे टीम की वर्तमान लोकेशन और दैनिक भ्रमण का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। इससे कार्य में पारदर्शिता आएगी और जवाबदेही तय होगी।
विशेष निगरानी हेतु हॉटस्पॉट की पहचान
29 संवेदनशील हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी सुरक्षा के लिहाज से जिले के 29 प्रमुख स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। इन जगहों पर पुलिस दीदी की टीम नियमित रूप से पहुंचकर छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन लेगी।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 47 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें 8 पुलिस पदाधिकारी और 37 महिला व पुरुष कॉन्स्टेबल शामिल हैं।
संवेदनशीलता को बढ़ाने और प्रतिक्रिया को त्वरित करने के उपाय
ईआरएसएस 112 से जोड़ा गया, ऑनलाइन ब्रीफिंग से समीक्षा सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने के लिए इस व्यवस्था को इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम ERSS 112 से भी लिंक किया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में सूचना मिलते ही निकटतम पुलिस दीदी टीम को तुरंत मौके पर भेजा जा सकेगा, जिससे रिस्पांस टाइम में भारी कमी आएगी।एसपी ने कहा कि सभी कर्मियों की अलग लॉगिन आईडी बनाई गई है और नियमित ऑनलाइन ब्रीफिंग के जरिए कार्यों की समीक्षा की जा रही है, जिससे जिले में जन-उन्मुख पुलिसिंग को नई दिशा मिलेगी।


