किशनगंज: एक माह में किशनगंज पुलिस की कार्रवाई में 300 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

शैलेश ओझा की रिपोर्ट ​किशनगंज। संवाददाता जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों

किशनगंज: एक माह में किशनगंज पुलिस की कार्रवाई में 300 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

शैलेश ओझा की रिपोर्ट ​किशनगंज। संवाददाताजिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से किशनगंज पुलिस ने अगस्त माह में विशेष अभियान चलाया।एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिलेभर में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थों, पशु तस्करी, गृहभेदन और वाहन चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इसके अलावा, सड़कों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कड़ी नकेल कसी गई।​​किशनगंज पुलिस द्वारा जारी अगस्त माह की आधिकारिक उपलब्धि रिपोर्ट के अनुसार, 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच चलाए गए विभिन्न अभियानों में कुल 300 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके साथ ही, यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों से कुल 35 लाख 11 हजार 265 रुपये जुर्माना के रूप में वसूल की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिशनगंज: एक माह में किशनगंज पुलिस की कार्रवाई में 300 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार