30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

किशनगंज। किशनगंज थाना पुलिस ने बुधवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के फल चौक के पास 30 लीटर विदेशी शराब के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 30.78 लीटर विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल जप्त की गई है। पकड़ा गए आरोपियों की पहचान निगम कुमार व विजय कुमार छोटी बलिया बाजार, बलिया, बेगूसराय के रूप में की गई है।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया
टीम में अवर निरीक्षक सरवर इमाम,अवर निरीक्षक अमित कुमार व सिपाही अनिनाश दुबे शामिल थे। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति शराब लेकर कैलाश चौक की तरफ से गांधी चौक होते हुए जाने वाले हैं। सूचना के के बाद रात्रि गश्ती टीम के साथ लोहारपट्टी चौक के पास पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी।तभी कैलाश चौक की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया,लेकिन से उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।
शराब की बरामदगी
आरोपियों की तलाशी लेने पर पिठ्ठू बैग से 171 बोतलें (छोटी बोतल) शराब बरामद किया गया। शराब बंगाल से बेगूसराय के जाया जा रहा था। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया है।

