किशनगंज: डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, में गाजर घास उन्मूलन सप्ताह का आयोजन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पोठिया निज संवाददाता डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज में पिछले दिनांक 16 अगस्त से

किशनगंज: डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, में गाजर घास उन्मूलन सप्ताह का आयोजन

पोठिया निज संवाददाता डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज में पिछले दिनांक 16 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक गाजर घास उन्मूलन सप्ताह का आयोजन माननीय प्राचार्य डॉ. के. सत्यानारायणन के दिशा-निर्देश में किया गया,जो बीते चार दिनों से जारी है।कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एसएस ) के प्रभारी अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार की टीम तथा सस्य विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अयोन अलीपात्रा की टीम के संयुक्त सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया।अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में गाजर घास का उन्मूलन किया गया तथा विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को गाजर घास के दुष्प्रभावों, पहचान एवं नियंत्रण के वैज्ञानिक उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

आयोजित उन्मूलन सप्ताह में विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. सत्यानारायणन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गाजर घास जैसी हानिकारक खरपतवारों का नियंत्रण पर्यावरण संरक्षण, मानव स्वास्थ्य एवं कृषि उत्पादन की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं आमजन से इसके उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एसएस) की टीम, सस्य विज्ञान विभाग की टीम, वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिशनगंज: डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, में गाजर घास उन्मूलन सप्ताह का आयोजन