किसानों का हो रहा शोषण, यूरिया के लिए लग रही लाइन

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

गजरौला में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने किसानों की समस्याओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को अनउपयुक्त सुविधाओं में धकेल रही है और यूरिया की कमी की आलोचना की। पंचायत में गांव वालों ने उनका स्वागत किया और सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

किसानों का हो रहा शोषण, यूरिया के लिए लग रही लाइन

गजरौला, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा की पंचायत सोमवार को शहवाजपुर डोर गांव में हुई। पंचायत में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी का शाहवाजपुर डोर गांव वालों ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गांव और किसान भाजपा सरकार के एजेंट में नहीं है, इसलिए किसान को आंदोलन करके अपनी मांगे पूरी करनी पड़ती है। अन्नदाता कहे जाने वाला किसान आज समाज में इतना पिछड़ता जा रहा है। बुनियादी जरूर को पूरा करने के लिए सरकार बनती है।बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य आम आदमी की बुनियादी जरूरत है। सरकार को मुफ्त में देनी चाहिए लेकिन बड़ी विडंबना है कि यह समाज में सबसे महंगी है।

कहा कि आज किसान का सरेआम उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान को यूरिया लेने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। जबकि लोगों को मौत देने वाली शराब के ठेके गांव-गांव में सरकार ने खुलावा रखे हैं। किसान जब-जब सरकार से यूरिया मांगता है। तो सरकार कहती है शराब लो। कृषि प्रधान देश में यूरिया की किल्लत है और शराब के भंडार हैं। इसके खिलाफ किसानों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। बैठक में अरुण सिद्धू, जसवंत सिंह, इकबाल सैफी, ओमपाल सिंह, इरफान चौधरी, नवाब चौधरी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।