किसान नेता के बेटे ने बिजनौर की युवती से किया रेप

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

मेरठ में एक किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के बेटे पर दिल्ली के कालिंदी कुंज थाने में रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। बिजनौर की युवती ने आरोप लगाया कि आरोप ने मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा है और धमकी दे रहा है।

किसान नेता के बेटे ने बिजनौर की युवती से किया रेप

मेरठ। किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के बेटे पर दिल्ली कालिंदी कुंज थाने में रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। बिजनौर की युवती ने आरोप लगाया कि मैट्रिमोनियल साइट पर दोनों का परिचय हुआ था और इसके बाद आरोपी ने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप लगाया कि उसका दो माह तक यौन शोषण किया गया और अब शादी से इंकार कर दिया है। आरोपी के युवती के साथ फोटो भी सामने आए हैं। बिजनौर के धामपुर की रहने वाली युवती ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उसने मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी शादी के लिए प्रोफाइल बनाया था। इसी दौरान भावनपुर के पचपेड़ा निवासी वारिस चौहान पुत्र आरिफ चौहान ने संपर्क किया।

बताया कि वारिस के पिता आरिफ एक किसान संगठन में प्रदेश अध्यक्ष है। दोनों ने मोबाइल नंबर एक दूसरे को दिया और बातचीत होने लगी। युवती ने बताया कि उसे वारिस ने शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद दिल्ली लक्ष्मीनगर के होटल में ले गया और रेप किया। इसके अलावा भी कई जगह पर आरोप उसे साथ लेकर गया। बताया कि अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा है और धमकी दे रहा है। इसी मामले में तहरीर के आधार पर दिल्ली के कालिंदीकुंज थाने में वारिस के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस अब आरोपी की तलाश में लगी है।

Vinay Sharma

लेखक के बारे में

Vinay Sharma

शॉर्ट बायो :

विनय शर्मा बीते 16 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में वेस्ट यूपी में क्राइम बीट संभाल रहे हैं। वह मेरठ में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव :

विनय शर्मा प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित नाम हैं और पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान की मेरठ यूनिट में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान में वर्ष 2016 से लगातार कार्यरत हैं और अपराध की बड़ी घटनाओं की कवरेज में मजबूत पकड़ रखते हैं।


कॅरियर का सफर :

विनय शर्मा ने अपना कॅरियर वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से शुरू किया। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को समझा। वर्ष 2016 में हिन्दुस्तान मीडिया से जुड़े और वेस्ट यूपी में काम शुरू किया। फिलहाल में वेस्ट यूपी में क्राइम संभाल रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

ग्रेजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद दैनिक जागरण में ज्वाइन किया। क्राइम की घटनाओं की कवरेज के साथ ही साफ्ट स्टोरी कवरेज भी कर रहे हैं।


विजन

अपराध और आतंकी घटनाओं की कवरेज में विनय शर्मा को गहरी समझ है। इन्होंने कई बड़े प्रकरण में एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें दी हैं। साथ ही कई बड़े मामलों में कवरेज भी दी है। विनय शर्मा का लक्ष्य है कि प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए।


विशेषज्ञता

अपराध, एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, सीबीआई और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड समेत जेल बीट कवरेज।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिसान नेता के बेटे ने बिजनौर की युवती से किया रेप