चौपला पुल संघर्ष में अहम भूमिका निभाने पर किसान नेता का सम्मान

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

भगवा सेवा समिति उत्तर प्रदेश ने किसान नेता डॉ. रवि नागर को चौपला पुल निर्माण के लिए उनके संघर्ष के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में किसान एकता संघ की पूरी टीम और प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा का भी सम्मान किया गया। अन्य गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

चौपला पुल संघर्ष में अहम भूमिका निभाने पर किसान नेता का सम्मान

भगवा सेवा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा किसान नेता डॉ. रवि नागर का सम्मान किया। चौपला पुल निर्माण को लेकर किसानों के संघर्ष और आम जनता के लिए पुल बनवाने में आंदोलन एवं उनके संघर्ष के लिए उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किसान एकता संघ की पूरी टीम के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा का भी सम्मानित किये गये। कार्यक्रम में रंजना सक्सेना अध्यक्ष, भगवा सेवा समिति, संतोष उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता भगवा परिषद, सुनील सक्सेना मिलन (मंडल प्रभारी), दिवाकर आर्य मंडल अध्यक्ष,, डॉ. सुबोध अस्थाना जिलाध्यक्ष, गौरव पाण्डेय, संजय चंद्रा, विनोद राजपूत, डॉ अंशू भारती,गिरीश गोस्वामी, संजय पुजारी, राहुल यादव,संजय पाठक,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें