किसान कॉलेज में एमलिस और बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई शुरू

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

किसान कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-28 से मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस और बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई शुरू हो गई है। प्राचार्य प्रो. दिवांश कुमार ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शुरू हुई है, जिससे छात्रों को आधुनिक शिक्षा मिलेगी।

किसान कॉलेज में एमलिस और बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई शुरू

किसान कॉलेज में एमलिस और बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई शुरू नामांकन के लिए छात्र पोर्टल पर करें आवेदन बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। किसान कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-28 से मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस व बायोटेक्नोलॉजी जैसी आधुनिक व रोजगारोन्मुखी विषयों की पढ़ाई शुरू कर दी गई है। प्राचार्य प्रो. दिवांश कुमार ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से शुरू है। इच्छुक छात्र पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नए पाठ्यक्रमों के प्रारंभ होने से नालंदा व आसपास के जिलों के छात्रों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक शिक्षा मिलेगी।

बायोटेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी विषय वर्तमान समय में रोजगार और शोध की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस पाठ्यक्रम पुस्तकालय, सूचना प्रबंधन तथा डिजिटल नॉलेज सिस्टम के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह उपयोगी साबित होगा। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिसान कॉलेज में एमलिस और बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई शुरू