ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदिवाली से पहले कांग्रेस को मिलेगा नया दिल्ली अध्यक्ष, कीर्ति आजाद का नाम आगे

दिवाली से पहले कांग्रेस को मिलेगा नया दिल्ली अध्यक्ष, कीर्ति आजाद का नाम आगे

शीला दीक्षित के निधन के बाद से खाली पड़े प्रदेशाध्यक्ष पद पर जल्द ही ताजापोशी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि दीवाली से पहले नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, नए प्रदेश...

दिवाली से पहले कांग्रेस को मिलेगा नया दिल्ली अध्यक्ष, कीर्ति आजाद का नाम आगे
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाताSat, 12 Oct 2019 03:18 AM
ऐप पर पढ़ें

शीला दीक्षित के निधन के बाद से खाली पड़े प्रदेशाध्यक्ष पद पर जल्द ही ताजापोशी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि दीवाली से पहले नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए सोनिया गांधी ने कुछ सप्ताह में दिल्ली समेत कई राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा भी की है। 

इसी कड़ी में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद कीर्ति आजाद से भी उन्होंने मुलाकात की है। इसके बाद से ही आजाद की दावेदारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर मजबूत मानी जा रही है। पूर्वांचली मतदाताओं को साधने के लिए भी पार्टी आजाद पर दांव लगा सकती है।

सात नामों की चर्चा : सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में अजय माकन, अरविंद सिंह लवली, जयप्रकाश अग्रवाल, सुभाष चोपड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ, देवेंद्र यादव के अलावा पूर्व सांसद व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें: संदीप दीक्षित के पत्र के बाद कांग्रेसी नेताओं ने खोला चाको के खिलाफ मोर्चा, की ये मांग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें