स्वच्छता किसी एक की नहीं, हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी: किरेन रिजिजू

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि

स्वच्छता किसी एक की नहीं, हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी: किरेन रिजिजू

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। वह गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत गोल मार्केट के पास पेशवा रोड स्थित नवयुग स्कूल में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने एनडीएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और विद्यार्थियों के साथ पौधे भी लगाए।रिजिजू ने कहा कि ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान’ का संदेश सरल और प्रभावशाली है।

युवा स्वच्छता, नागरिक भावना और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर इस जन आंदोलन की प्रेरक शक्ति बन सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छ और हरित भारत के लक्ष्य की दिशा में इस भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।अभियान में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह समेत अधिकारियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भी श्रमदान किया। प्रवेश साहिब सिंह ने जोधपुर मेस में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनी एनडीएमसी की सबसे बड़ी सामुदायिक शौचालय सुविधा का उद्घाटन किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वच्छता किसी एक की नहीं, हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी: किरेन रिजिजू