दिमागी नक्सलियों और देशभक्तों के बीच खींची जंग की लकीरें: रिजिजू
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रशांत भूषण की सत्ता परिवर्तन संबंधी टिप्पणी के बाद उन्हें और अन्य लोगों को लेकर तीखी आलोचना की। रिजिजू ने देशभक्तों और कथित अराजकतावादियों के बीच वैचारिक संघर्ष की बात कही तथा लोगों से देशद्रोहियों को न भूलने की अपील की। उन्होंने भूषण के वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि वे कश्मीर और पूर्वोत्तर को भारत से अलग करना चाहते हैं।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि ‘दिमागी नक्सलियों’ और देशभक्तों के बीच जंग की लकीरें खिंच गई हैं। उन्होंने लोगों से देशद्रोहियों को याद रखने की भी अपील की है। रिजिजू की यह टिप्पणी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण द्वारा एक दिन पहले सत्ता परिवर्तन संबंधी टिप्पणी के बाद आई है। रिजिजू ने कहा कि एक तरफ भारत के संविधान में विश्वास करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ अराजकतावादी। उन्होंने कहा कि प्रिय देशभक्त भारतीयों... याद रखें: अपने दुश्मनों को एक बार माफ करें, दोस्तों को दो बार, लेकिन देशद्रोहियों को कभी माफ न करें। प्रशांत भूषण के दो वीडियो साझा करते हुए रिजिजू ने लिखा कि वे कश्मीर और पूर्वोत्तर को भारत से अलग करना चाहते हैं और भारत को तोड़ना चाहते हैं।
रिजिजू ने प्रशांत भूषण की हाल की एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें वह कांग्रेस नेता और अन्य लोगों के साथ नजर आ रहे हैं।

