ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनेक काम: किरण बेदी ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई, ट्वीट कर लिखा...

नेक काम: किरण बेदी ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई, ट्वीट कर लिखा...

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने 17 वर्षीय इंजीनियरिंग की छात्रा का 28 वर्षीय व्यक्ति से विवाह होने से रुकवा दिया। लड़की के माता-पिता जबरदस्ती उसका विवाह कराने वाले थे।  लड़की ने राज निवास...

नेक काम: किरण बेदी ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई, ट्वीट कर लिखा...
एजेंसी, पुडुचेरीTue, 19 Dec 2017 07:22 AM
ऐप पर पढ़ें

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने 17 वर्षीय इंजीनियरिंग की छात्रा का 28 वर्षीय व्यक्ति से विवाह होने से रुकवा दिया। लड़की के माता-पिता जबरदस्ती उसका विवाह कराने वाले थे। 

लड़की ने राज निवास में ओपन हाउस सत्र के दौरान अपनी याचिका रखी थी जिसे बेदी ने अपने टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट किया। लड़की ने अपनी याचिका में कहा कि 22 जनवरी 2018 को उसका विवाह कराया जाना है। उसके माता-पिता जबरदस्ती उसकी शादी कराने वाले थे। 

पूर्व आईपीएस अधिकारी बेदी ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने लड़की को हॉस्टल भेजने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाए ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें