जी-डी गोयंका स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
रुड़की। सिविल लाइंस स्थित जी-डी गोयंका प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति का स
रुड़की। सिविल लाइंस के जी-डी गोयंका प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया। नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता और पूर्व कांग्रेस मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता रहे। स्कूल की चेयरपर्सन आशा चंद्र, प्रधानाचार्य स्पर्शा गुप्ता और अर्पण गुप्ता ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम, देश के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से परिचित कराना सभी का दायित्व है। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
इस मौके पर गगन धम्मी, आरजू, अंकिता, मोनिका, आकृति, अर्चना, दीपिका, अंशुल, सपना, शिवानी, भव्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

