Meerut News: बहन से कहासुनी होने पर सालों ने जीजा का अपहरण कर बंधक बनाया
Meerut News: जानी क्षेत्र के सिसौला खुर्द गांव में पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने जीजा का अपहरण कर औरंगाबाद ले जाकर बंधक बना लिया। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जीजा को छुड़ाया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार हो गए हैं।

Meerut News: जानी क्षेत्र के सिसौला खुर्द गांव में पत्नी से मामूली कहासुनी और मारपीट होने पर कार सवार सालों व उनके साथी ने जीजा का अपहरण कर औरंगाबाद गांव में ले जाकर बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जीजा को बंधनमुक्त कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सिसौला खुर्द निवासी सरफराज पुत्र जाकिर की शादी औरंगाबाद थाना भावनपुर निवासी साहिल की पुत्री से हुई है। सरफराज की शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। जिसके बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने भाइयों को दे दी।
इसी बीच बागपत जिले में चल रहे अपने काम पर जाते समय कार सवार सालों व साथी ने जानी मुख्य बस स्टैंड के पास जबरन अपने जीजा को कार में बैठाकर गाड़ी दौड़ा दी। सरफराज के साथी ने घटना की जानकारी तुरंत उसके परिजनों को दी। आरोप है कि औरंगाबाद ले जाकर आरोपियों ने उसे बंधक बनाया और मारपीट भी की। पुलिस ने घटना में सालों शाहनवाज व शाहरुख पुत्र शाहिल निवासीगण औरंगाबाद थाना भावनपुर मेरठ, कुर्बान पुत्र पाकी निवासी औरंगाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सरफराज को बरामद कर लिया। उधर, पुलिस की भनक पाकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।


