बदमाशों की तलाश में छापेमारी, कई संदिग्धों से पूछताछ

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

महुआडीह(देवरिया) , हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के बलटिकरा चौराहे के समीप से दिनदहाड़े हुए

बदमाशों की तलाश में छापेमारी, कई संदिग्धों से पूछताछ

महुआडीह(देवरिया) , हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के बलटिकरा चौराहे के समीप से दिनदहाड़े हुए अपहरण के मामले में पुलिस की छापेमारी तेज हो गई है। एसओजी सहित कई टीमें घटना में शामिल बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। वहीं कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ का सिलसिला भी जारी है। अपहृत आयुष सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

आयुष सिंह का अपहरण

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल निवासी आयुषसिंह (25) पुत्र राजेश सिंह बुलेट बाइक से सोमवार को दोपहर बाद बलटिकरा चौराहे पर आया था। अभी वह एक माल के समीप पहुंचा था कि अचानक एक लग्जरी कार आकर रुकी। आयुष कुछ समझता, उसके पहले ही कार सवारों ने पिस्टल सटाकर उसका अपहरण कर लिया। दिन-दहाड़े हुए अपहरण के बाद एसपी अभिजीत आर शंकर खुद इसकी मानीटरिंग करने लगे। बदमाश कुछ ही घंटे में चिह्नित कर लिए गए। इसके बाद पुलिस का दबाव बदमाशों पर बढ़ने लगा। करीब 12 घंटे के अंदर ही देर रात अपहरणकर्ता आयुष को गोरखपुर के पैडलेगंज के समीप छोड़ कर फरार हो गए।

आयुष को सुरक्षित वापसी

आयुष के अपहरणकर्ताओं द्वारा छोड़े जाने की भनक लगने के कुछ ही देर में एसटीएफ, एसओजी समेत देवरिया पुलिस पहुंच गई और आयुष को लेकर महुआडीह थाने पर पहुंचीं, जहां घंटों पूछताछ के बाद पुलिस ने आयुष को उसके परिजनों सुपुर्द कर दिया। वहीं एसओजी और पुलिस की कई टीमें महुआडीह, रामपुर कारखाना व गौरीबाजार थाना समेत अन्य गांवों में लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि पुलिस मामले में कई संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।

--------

आरोपियों की गिरफ्तारी में बाधाएँ

मोबाइल बंद होने से पुलिस की पकड़ से दूर हैं आरोपी आयुष सिंह अपहरण मामले में एसओजी व कई पुलिस टीमें मिली जानकारी और लोकेशन के आधार आरोपियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अभी खास कामयाबी नहीं मिल सकी है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर रखा है। उनके नेपाल भागने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

✦अपहरण का शिकार कौन हुआ?−
अपहरण का शिकार आयुष सिंह हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबदमाशों की तलाश में छापेमारी, कई संदिग्धों से पूछताछ