चार साल से गायब किसान के अपहरण मामले में डीएम से मांगी रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के सरैया के रेवा राठौर गांव से लापता किसान राजेंद्र सिंह के अपहरण मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट DM से मांगी गई है। उनकी बेटी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने सही तरीके से मामले की जांच नहीं की। SSP ने आमजन से राजेंद्र की तलाश में मदद मांगी है।

चार साल से गायब किसान के अपहरण मामले में डीएम से मांगी रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरैया के रेवा राठौर गांव से चार साल से लापता किसान राजेंद्र सिंह के अपहरण मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम से मांगी गई है। मामले में आपदा विभाग के अवर सचिव सुभाष कुमार ने डीएम और गृह विभाग के उपसचिव को पत्र भेजा है। इसमें डीएम से मामले में की गई कार्रवाई की त्वरित जांच कराने को कहा है। इधर, एसएसपी ने राजेंद्र सिंह की तस्वीर के साथ एक विज्ञापन जारी कर आमजन से उनकी तलाश में सहयोग की अपील की है।नेहा सिंह ने आपदा विभाग को आवेदन देकर बताया है कि उनके पिता सात जुलाई 2022 से गायब हैं।

इसको लेकर नेहा ने सरैया थाने में 12 जुलाई 2022 को अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह अचानक घर से निकले और फिर नहीं लौटे। नेहा ने पुलिस को तीन लोगों का नाम भी बताया गया था, जिसने राजेंद्र को अगवा कर लेने व हत्या कर देने की धमकी दी थी। अब तक राजेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला है। नेहा का आरोप है कि सरैया थाने की पुलिस ने इमानदारी से मामले की न तो जांच की और न ही उसके पिता की तलाश की। आरोपितों से पूछताछ तक नहीं की गई। इधर, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की समीक्षा कर अब तक हुई कार्रवाई के आधार पर आगे की जांच कराई जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचार साल से गायब किसान के अपहरण मामले में डीएम से मांगी रिपोर्ट