गाड़ी से अपहरण कर युवती के साथ किया दुष्कर्म
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पीलीभीतपुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमागाड़ी से अपहरण कर युवती के साथ किया दुष्कर्मगाड़ी से अपहरण कर युवती के साथ किया दुष्कर्मगाड़ी से अपहरण कर युवत

पूरनपुर। गांव के कुछ लोगों ने युवती का अपहरण कर लिया। आरोप है अपहरण के बाद युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। किसी तरह अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर घर पहुंची । पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना हजारा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती आठ जुलाई को अपने घर में थी। आरोप है रात लगभग बारह बजे गांव के गगन सिंह पुत्र बल्देव सिंह, अमरजीत कौर, परमजीत सिंह, बल्देव सिंह, बंसो कौर और नानक सिंह कार से लेकर उसे घर पहुंचे। सभी युवती को जबरन कार में बिठाकर ले गए।
विरोध पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है गगन सिंह ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह अपने चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। मां नेकार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गगन सिंह समेत सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


