7 महीना के बाद अपहृत युवती हुई बरामद
हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
कल्याणपुर के कोल्हुआरा गांव से फरवरी में 20 वर्षीय युवती का अपहरण किया गया था। उसके पिता ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सात महीने बाद गुप्त सूचना के आधार पर युवती को बरामद किया। एसआई नागेंद्र कुमार ने बताया कि युवती को आगे की कार्रवाई के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेजा गया।

कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुआरा गांव से विगत फरवरी महीना में 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में अपहृत युवती के पिता ने गांव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए थाना में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने 7 महीना के बाद गुप्त सूचना के आधार पर अपहृत युवती को बरामद कर लिया। एसआई नागेंद्र कुमार ने बताया कि अपहृत युवती को आगे की कार्रवाई के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेज दिया गया।


