किशोरी बरामद, किशोर निरुद्ध
By Newswrap
हिन्दुस्तान, साहिबगंजउधवा में डेढ़ महीने पहले कथित रूप से अगवा की गई किशोरी को राधानगर थाने की पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया और उसे दुमका बाल सुधार गृह भेज दिया। मामले की जांच अभी जारी है।

उधवा। करीब डेढ़ महीने पहले कथित रूप से अगवा किये गये किशोरी के मामले में राधानगर थाने में दर्ज केस में बीते बुधवार की रात को थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर संबंधित किशोरी को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में एक किशोर को निरूद्ध किया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर किशोर को दुमका बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।


