मुरहू से पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्टल व छह गोली बरामद

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

खूंटी पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक सक्रिय सदस्य राजेंद्र साहू को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और छह गोलियां बरामद की गई हैं। राजेंद्र साहू के खिलाफ हत्या, डकैती और उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मुरहू से पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्टल व छह गोली बरामद

खूंटी, संवाददाता। खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान मुरहू थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र साहू उर्फ राजेंद्र साव उर्फ मास्टर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और छह गोलियां भी बरामद की हैं। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि राजेंद्र साहू के खिलाफ तोरपा, कर्रा, खूंटी और मुरहू थाना में हत्या, डकैती, फायरिंग, आर्म्स एक्ट तथा उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें कर्रा थाना क्षेत्र के रेलवे निर्माण स्थल पर हमला, तोरपा के गैस एजेंसी संचालक के घर और वाहन पर फायरिंग, अवैध हथियार रखने, हत्या और डकैती जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया

एसपी ने बताया कि तोरपा के गैस एजेंसी संचालक के घर हुई गोलीबारी और कर्रा थाना क्षेत्र के रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर आगजनी व फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी राजेंद्र साहू के गम्हरिया स्थित घर आने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुरहू थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में छापेमारी कर राजेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और छह गोलियां बरामद की गईं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी इसी वर्ष मई में कर्रा थाना क्षेत्र के रेलवे निर्माण स्थल पर हुई फायरिंग और आगजनी की घटना तथा तोरपा में गैस एजेंसी संचालक के मकान और वाहन पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था। इन दोनों मामलों में पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि राजेंद्र साहू प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य है। संगठन के शीर्ष कमांडरों की गिरफ्तारी के बाद वह लेवी वसूली के साथ संगठन को दोबारा सक्रिय और मजबूत करने की कोशिश में जुटा था। पुलिस उसके नेटवर्क और सहयोगियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी टीम में तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार, कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार, तोरपा थाना के एसआई मनीष कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

सामान्य प्रश्न

राजेंद्र साहू की गिरफ्तारी कब हुई?
राजेंद्र साहू को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।