ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशखेती बचाओ यात्रा: राहुल गांधी बोले- 6 वर्षों से मोदी सरकार किसानों पर लगातार कर रही है आक्रमण

खेती बचाओ यात्रा: राहुल गांधी बोले- 6 वर्षों से मोदी सरकार किसानों पर लगातार कर रही है आक्रमण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा की यात्रा कर हाल ही में लागू कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैलियां कर रहे हैं। सभी को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने...

1/ 2
Punjab CM Captain Amarinder Singh, Congress leader Rahul Gandhi, party''s state chief Sunil Jakhar take part in tractor yatra from Badhni Kalan to Jattpura as part of the party''s ''Kheti Bachao Yatra'', in Moga on Sunday. (ANI Photo)
2/ 2Punjab CM Captain Amarinder Singh, Congress leader Rahul Gandhi, party''s state chief Sunil Jakhar take part in tractor yatra from Badhni Kalan to Jattpura as part of the party''s ''Kheti Bachao Yatra'', in Moga on Sunday. (ANI Photo)
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Mon, 05 Oct 2020 02:02 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा की यात्रा कर हाल ही में लागू कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैलियां कर रहे हैं। सभी को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'कानून बना है। संसद में बिल पारित हो चुके हैं। लेकिन कौन कहता है कि उन कानूनों में संशोधन नहीं किया जा सकता है। मैं राहुल जी से अनुरोध करता हूं कि जब वे लोकसभा में बहुमत के साथ पीएम बनें तो इन काले कानूनों को खत्म कर दें।'

आपको बता दें कि हरियाणा के संगरूर में 'खेती बचाओ यात्रा' में एक जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संबोधित किया।

Rahul Gandhi Kheti Bachao Yatra:

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'ये तीन कानून हिन्दुस्तान की आज़ादी छीनने के कानून हैं, ये कानून सिर्फ किसान, मज़दूर, छोटे दुकानदार के खिलाफ नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के खिलाफ हैं और इसलिए कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटने वाली।'

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'छह साल से दिल्ली में नरेंद्र मोदी जी की सरकार है और छह साल से ये सरकार गरीबों, मज़दूरों, किसानों पर एक के बाद एक आक्रमण कर रही है। इनकी एक भी नीति गरीब जनता को फायदा पहुंचाने की नहीं है, इनकी सब नीति इनके 3-4 चुने हुए मित्रों के लिए बनाई जाती हैं।'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिल्ली में कांग्रेस की हरियाणा इकाई की बैठक हुई, जिसमें पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा और वरिष्ठ नेता किरण चौधरी तथा अजय सिंह यादव बैठक में शरीक हुए।

शैलजा ने कहा, राहुल गांधी यात्रा किसानों की लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगी। पहले दिन उनकी रैली पंजाब सीमा से हरियाणा के पिहोवा में प्रवेश करेगी। पिहोवा में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी कुरुक्षेत्र जाएंगे और एक रात वहां ठहरेंगे। अगली सुबह पीपली मंडी से उनकी यात्रा शुरू होगी, जहां से वह नीलोखेड़ी जाएंगे। इसके बाद वह करनाल जाएंगे, जहां से ट्रैक्टर रैली शुरू होगी।

सरकार बनी तो कृषि कानून को कचरे में फेंक देंगे: राहुल गांधी
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के साथ धोखा करार दिया है। कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली के लिए पंजाब पहुंचे राहुल ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम इन तीन काले कानूनों को खत्म कर देंगे और इन्हें कचरे के डिब्बे में फेंक देंगे। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस नए कृषि कानूनों के खिलाफ चार से छह अक्टूबर के बीच समूचे राज्य में ट्रैक्टर रैलियां निकाल रही हैं। जनसभा के बाद राहुल गांधी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ एक ट्रैक्टर पर बैठे जिसे पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ चला रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें