आईआईटी में युवाओं ने खेल और विकसित भारत के विजन पर किया संवाद

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया संवाद आईआईटी धनबाद में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से खेल संस्कृति को मजबूत करने की अपील की। सांसद ढुलू महतो ने खेल और युवा शक्ति की भूमिका पर जोर दिया। गुरुनानक कॉलेज में 100 से अधिक छात्रों ने संवाद को सुना।

आईआईटी में युवाओं ने खेल और विकसित भारत के विजन पर किया संवाद

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशव्यापी खेलो इंडिया संवाद बुधवार को आईआईटी धनबाद में हुआ।

संवाद का उद्देश्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया संवाद का सीधा प्रसारण संस्थान के पेनमेन हॉल में हुआ। प्रधानमंत्री ने युवाओं और खिलाड़ियों से संवाद करते हुए भारत में खेल संस्कृति को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। मुख्य अतिथि सांसद ढुलू महतो ने कहा कि खेल और युवा शक्ति देश के भविष्य को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। देश के युवाओं में खेल को लेकर नया उत्साह दिखाई दे रहा है। युवाओं से खेल और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

उपस्थित लोग

मौके पर निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, उप निदेशक प्रो. शरद के दास, एमवाई भारत के उप निदेशक सूर्यकांत कुमार, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, एनआईसी डीआईए पूनम कुमारी, अंतरराष्ट्रीय पेंटाथलॉन की स्वर्ण पदक विजेता अनु कुमारी, राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी राज संचू राजवार, पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी आजाद, किशोर गोप, सांसद प्रतिनिधि मिल्टन पार्थसारथी, कुलसचिव प्रबोध पांडेय मौजूद थे।

गुरुनानक कॉलेज में कार्यक्रम

युवा संवाद जुड़े 100 से अधिक विद्यार्थी

गुरुनानक कॉलेज के बैंकमोड़ कैंपस में खेलो इंडिया संवाद हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संवाद को सुना। साई की राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी आंचल कुमारी, बैंकमोड़ कैंपस प्रोफेसर इंचार्ज डॉ वर्षा सिंह, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी इकाई दो प्रो. अभिषेक कुमार सिन्हा, सक्षम रंजन मौजूद रहे।

Amit Watts

लेखक के बारे में

Amit Watts

शॉर्ट बायो: अमित वत्स पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा का कवरेज कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित वत्स पत्रकारिता जगत में जाना पहचाना नाम हैं। पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद संस्करण में एजुकेशन व रोजगार से जुड़े बीट की रिपोर्टिंग करते हैं। एजुकेशन बीट पर मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर
अमित ने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में दैनिक जागरण से की। बहुत ही कम समय में प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। प्रारंभिक वर्षों में ही एजुकेशन बीट पर पकड़ बनाई। वर्ष 2009 में हिन्दुस्तान से जुड़े। उसके बाद पिछले 16 वर्षों से हिन्दुस्तान में शिक्षा समेत अन्य बीट का नेतृत्व कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए भी लगातार खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्टभूमि और एजुकेशन रिपोर्टिंग
बीएड, एमए एजुकेशन के साथ ही मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई का लाभ अमित को एजुकेशन बीट की रिपोर्टिंग में मिला। इसकारण एजुकेशन बीट पर कमांड होने के साथ ही आईआईटी धनबाद, यूनिवर्सिटी शोध की खबरें, वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने व एक्सक्लूसिव स्टोरी लिखते हैं।


शिक्षा और रोजगार
शिक्षा को सीधे आर्थिक अवसरों और रोजगार से जोड़ने पर केंद्रित विश्लेषण समेत अन्य एक्सक्लूसिव खबरें लिखी है। शिक्षा से संबंधित खबरों पर अमित की गहरी समझ है। अमित का मानना है कि तथ्य आधारित व विश्वसनीयता पत्रकारिता का महत्वपूर्ण अंग है। पाठकों को सटीक जानकारी मिलनी चाहिए। रिपोर्टिंग में विशेषकर छात्र केन्द्रित दृष्टिकोण जरूरी है।


विशेषज्ञता
- नई शिक्षा नीति कैसे बदल रही है
- प्रतियोगिता परीक्षाओं के अपडेट
- छात्रों के लिए तनावमुक्त तैयारी
- बोर्ड परीक्षाओं जैक, सीबीएसई, आईसीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया व रिजल्ट का विश्लेषण
- कौशल विकास आधारित शिक्षा

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआईआईटी में युवाओं ने खेल और विकसित भारत के विजन पर किया संवाद