प्राकृतिक आपदा में फसलों को क्षति होने पर बीमा से मिलेगी राहत

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोण्डा में कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम की अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं। धान के लिए 1484 रुपये और मक्का के लिए 478 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम का भुगतान कर किसान अपनी फसल को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित कर सकते हैं। अंतिम तारीख 31 जुलाई है।

प्राकृतिक आपदा में फसलों को क्षति होने पर बीमा से मिलेगी राहत

गोण्डा, संवाददाता। खरीफ सीजन में मौसम की अनिश्चितता के बीच कृषि विभाग ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग के अनुसार किसान धान फसल के लिए 1484 रुपये प्रति हेक्टेयर और मक्का फसल के लिए 478 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम जमा कर अपनी फसल को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षित कर सकते हैं। फसल बीमा कराने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तक है। योजना के तहत बाढ़, सूखा, अतिवृष्टि, जलभराव, ओलावृष्टि, आंधी, चक्रवात समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाली क्षति पर नियमानुसार बीमा दावा मिलता है। कटाई के बाद निर्धारित अवधि में प्राकृतिक कारणों से होने वाले नुकसान को भी योजना में शामिल किया गया है।

इससे किसानों को आर्थिक राहत मिलती है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि बदलते मौसम को देखते हुए फसल बीमा किसानों के लिए सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि कम प्रीमियम देकर किसान अपनी पूरी फसल को सुरक्षित कर सकते हैं। यदि किसी प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होता है तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नियमानुसार क्षतिपूर्ति का लाभ मिलता है। उन्होंने सभी पात्र किसानों से समय सीमा के भीतर बीमा कराने की अपील की। जिला समन्वयक विजय सिंह ने बताया कि किसान अपने निकटतम बैंक, जन सेवा केंद्र (सीएससी) अथवा अधिकृत बीमा कंपनी के माध्यम से फसल बीमा करा सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और बोई गई फसल का विवरण आवश्यक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।