खरीफ फसल की खेती व फसल सुरक्षा को लेकर किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन
हसनपुरा, एक संवाददाता।हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली स्थित कृषि कार्यालय हसनपुरा में गुरुवार को आत्मा योजना अंतर्गत खरीफ किसान गोष्ठी 2026-27 का आयोजन किया गया। गोष्ठी में खरीफ मौसम में दलहन...

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली स्थित कृषि कार्यालय हसनपुरा में गुरुवार को आत्मा योजना अंतर्गत खरीफ किसान गोष्ठी 2026-27 का आयोजन किया गया। गोष्ठी में खरीफ मौसम में दलहन की खेती का क्षेत्र विस्तार, फसल सुरक्षा एवं प्रबंधन समेत किसानों से जुड़ी विभिन्न कृषि गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बीएओ आदित्य प्रताप पांडे ने किया।
कृषि विभाग की जानकारी
साथ ही कार्यक्रम में कृषि विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों ने किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर खेती के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को फसल में लगने वाले रोग एवं कीटों की पहचान, उनके प्रबंधन तथा फसल की सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया।
दलहन खेती को बढ़ावा
साथ ही दलहन की खेती को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक क्षेत्र में इसकी खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया गया। इस दौरान प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मोहमद हामिद खान, कृषि समन्वयक बृज बैरिस्टर सिंह, उपेंद्र कुमार, विमल कुमार के अलावे सभी किसान सलाहकार, कृषि विभाग से जुड़े कर्मी एवं किसानों में परमानंद यादव, अब्दुल सईद, अवध बिहारी,शाह आलम,बबन साह,उमा शंकर साह, जियाउर रहमान आदि मौजूद थे।

