कर्मशाला सह प्रशिक्षण में किसानों को बताए गए खेती के गुर
भगवानपुर हाट में ई किसान भवन में शुक्रवार को खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को खरीफ फसल संबंधी ज्ञान दिया। किसानों ने जंगली सूअर और नीलगाय द्वारा फसल क्षति का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए योजनाएं साझा की।

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में शुक्रवार को खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रशिक्षण में आए किसानों को खरीफ फसल के गुर बताए। कार्यक्रम में किसानों ने खेती में आने वाली समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। किसानों ने जंगली सूअर, नीलगाय तथा बंदर से फसल की हो रही क्षति को प्रमुखता से उठाया। इसपर अधिकारियों ने नीलगायों को मारने के लिए सरकार द्वारा शूटर की व्यवस्था करने तथा पंचायत और कृषि विभाग के द्वारा वाहन उन्हें मारने की बात कही। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने किसानों से बदलते मौसम में मौसम के अनुकूल खेती करने पर जोड़ दिया।
उन्होंने इसके साथ ही साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आनंद चौधरी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी यदुनंदन वर्मा, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सुमित कुमार, कृषि समन्वयक विकास कुमार, सोनू कुमार, प्रमोद कुमार राम, किसान सलाहकार अखिलेश कुमार, अब्दुल कादिर, किसान राम अयोध्या प्रसाद, बलिराम प्रसाद, शैलेश कुमार, चंदन कुमार शर्मा, योगेश कुमार, सिपाही शर्मा, उषा कुंवर, विनय कुमार, अरुण कुमार व अन्य लोग शामिल हुए।


