गुठनी में 4587 हेक्टेयर जमीन में धान की खेती का लक्ष्य
800 किसानों ने अनुदानित बीज के लिए अभी तक कराया है रजिस्ट्रेशनबकर दिया है। पूरे प्रखंड में इस वर्ष 4587 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है। वही अनुदानित धान बीज लेने के लिए 800 किसानों...

बकर दिया है। पूरे प्रखंड में इस वर्ष 4587 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है। वही अनुदानित धान बीज लेने के लिए 800 किसानों ने ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। जिनको करीब 5.50 क्विंटल धान का बीज वितरित किया गया।
धान के बीज वितरण
बीएओ सुशील चौधरी ने बताया की किसानो को धान के बीज को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी दी गई है। ताकि उनको किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। 252 हेक्टेयर भूमि में होगी मक्के की खेती प्रखण्ड में खरीफ खेती के लिए कुल 5339 हेक्टेयर भूमि में खेती करने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमे धान के लिए 4587 और मक्के के खेती के लिए 252 हेक्टेयर भूमि निर्धारित है। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी सुशील चौधरी ने बताया कि 252 हेक्टेयर भूमि में मक्के की बुआई का लक्ष्य है। जिसमें 95 प्रतिशत किसानों ने बुआई कर लिया है। उनके लिए कृषि विभाग की तरफ से बीज वितरण किया गया है। वैसे किसान जो अभी तक बुआई नहीं किये है। वे आकर बीज ले सकते हैं।
मक्के और अरहर की खेती
75 प्रतिशत किसानों ने अरहर की खेती किया प्रखंड में किसानों द्वारा खरीफ फसल की खेती जहां तेजी से की जा रही है। वहीं कृषि विभाग की माने तो 234 हेक्टेयर भूमि में अरहर की बुआई का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें अभी 74 प्रतिशत किसानों ने अरहर की खेती पूरी कर ली है। बीएओ सुशील चौधरी ने बताया कि अधिकतर किसानों ने अरहर की खेती पहले ही कर लिया है। करीब 26 फीसदी किसानों ने ही और हर का बीच खेतों में नहीं डाला है।
बीएओ का बयान
क्या कहते हैं बीएओ बीएओ सुशील चौधरी ने बताया कि किसानो को खरीफ फसल के खेती के लिए सहयोग किया गया है। किसान धान की खेती बेहतर तरीके से करें। इसके लिए उन्हें विभागीय जानकारी दी गई है।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


