एक दिवसीय राज्यस्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता 13 सितंबर को
एक दिवसीय राज्यस्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता 13 सितंबर को एक दिवसीय राज्यस्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता 13 सितंबर को एक दिवसीय राज्यस्तरीय ओपन शतरंज प्रत

खगड़िया । निज प्रतिनिधि आगामी 13 सितंबर को जय खगड़िया शतरंज क्लब के तत्वावधान में शारदा देवी उजियार साह मेमोरियल एक दिवसीय राज्यस्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का शहर के एनएसी रोड स्थित आमंत्रण विवाह भवन में होगा। नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने शुक्रवार को बताया कि 12 हजार इनामी राशि के इस एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में राज्य के अनेक जिलों के जूनियर एवं सीनियर सभी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। जूनियर, सीनियर बालक बालिका, महिला एवं वेटरन खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग इनामी राशि, ट्रॉफी, मेडल पुरस्कार में दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी आने वाले फिडे रेटिंग प्रतियोगिता या राष्ट्रीय चयन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने में सहायक सिद्ध होगा।
प्रतियोगिता जिले के शतरंज प्रशिक्षक सह अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी व सीनियर राष्ट्रीय निर्णायक जेके जवाहर, फिडे निर्णायक चन्द्र राज के साथ खगड़िया के स्टार अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवंत की देखरेख में संपन्न की जाएगी। जूनियर एवं वेटरन खिलाड़ियों के लिए गूगल फॉर्म में पंजीकरण करना अनिवार्य होगा ताकि उनका आयु वर्ग निर्धारित किया जा सके।


