कलाकार पेंशन योजना का लाभ पाने वालों में खगड़िया जिला है सूबे में टॉप पर
कलाकार पेंशन योजना का लाभ पाने वालों में खगड़िया जिला है सूबे में टॉप पर कलाकार पेंशन योजना का लाभ पाने वालों में खगड़िया जिला है सूबे में टॉप पर

खगड़िया। निज प्रतिनिधि कलाकार पेंशन योजना से लाभांवित करने में खगड़िया जिला अव्वल स्थान पर है। जी हां, कलाकार पेंशन योजना के तहत कलाकारों को हर माह पेंशन देने की योजना के तहत खगड़िया जिले से 88 कलाकार पेंशन योजना से लाभांवित हो रहे हैं। जिससे खगड़िया जिला सूबे में टॉप पर जगह बना रखा है। कला संस्कृति विभाग द्वारा गत साल से 50 साल उम्र के कलाकारों को हर माह तीन-तीन हजार पेंशन देने की योजना चालू की है। जिसके तहत पहले चरण में दिसंबर 2025 में जिले के 27 कलाकारों को पेंशन की शुरुआत हुई तब भी खगड़िया सूबे में पहले स्थान पर था। वर्तमान में भी कलाकार पेंशन योजना में अपना जिला का स्थान एक नंबर पर बना है। विभागीय सूत्रों की मानें तो राज्य में पहले स्थान पर खगड़िया काबिज है तो दूसरे स्थान पर मधुबनी जिला है। वहीं तीसरे स्थान पर बेगूसराय जिला पेंशन योजना से कलाकारों को लाभांवित करने में है। सूबे के 38 जिलों में टॉप थ्री में राज्य की राजधानी पटना नहीं है। इधर जिला कला संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार की कला व कलाकारों के प्रति लगाव व जिम्मेदारी से कलाकार पेंशन योजना में खगड़िया जिला सूबे में टॉप पर जगह बना रखा है। खगड़िया जिला सर्वाधिक कलाकारों को पेंशन योजना से लाभांवित करने वाला जिला बना हुआ है। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 88 कलाकार को पेंशन योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। तीसरे चरण में 91 कलाकारों की सूची पेंशन योजना स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा जा चुका है। चौथे चरण के लिए कलाकारों से आवेदन मांगा जा रहा है। ताकि जिले के अधिक से अधिक योग्य कलाकार पेंशन योजना का लाभ ले सके। खगड़िया जिला सूबे में पेंशन योजना से लाभांवित होने वालों में टॉप पर है.
दूसरे चरण में 61 कलाकारों को पेंशन योजना की मिली स्वीकृति
दूसरे चरण में जिले से 61 कलाकारों को पेंशन योजना की स्वीकृति देकर हर माह तीन हजार पेंशन दिया जा रहा है। बताया जाता है कि दूसरे चरण में मई 2026 से 61 कलाकारों को पेंशन मिल रहा है। जिला कला एवं संस्कृति विभाग तीसरे चरण में 91 कलाकारों को पेंशन योजना से लाभांवित करने के लिए राज्य को स्वीकृति के लिए सूची भेजी है। इधर चौथे चरण के लिए योग्य व पात्रता रखने वाले कलाकारों से कार्यालय में आवेदन जमा भी लिया जा रहा है.
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में खगड़िया दूसरे स्थान पर
कलाकारों की पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने में खगड़िया जिला सूबे में दूसरे स्थान पर बताया जाता है। विभाग गत साल से सभी तरह के कलाकारों की जानकारी इकट्ठा करायी जा रही है। जिसके तहत पोर्टल पर कलाकारों की रजिस्ट्रेशन करायी जा रही है। जिसमें खगड़िया में अब तक 315 कलाकार रजिस्ट्रेशन करा रखा है। हालांकि पहले स्थान पर मधुबनी जिला बताया जा रहा है.
कलाकार पेंशन के लिए क्या है पात्रता
कलाकार पेंशन योजना के लिए सबे पहले उनकी उम्र 50 या उससे अधिक होनी चाहिए। साथ ही कला में उनकी बेहतर उपलब्धि हो। खगड़िया जिला का निवासी होने के साथ ही वार्षिक आय एक लाख 20 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावे वे सरकारी सेवा में नहीं होने चाहिए। बता दें कि गायन, वादन, नृत्य से लेकर मूर्तिकला, चित्रकला आदि विद्या के कलाकारों को पेंशन योजना से लाभांवित कराया जा रहा है। साथ ही साहित्यकारों को भी कलाकार पेंशन योजना में रखा गया है.
बोले अधिकारी
कलाकार पेंशन योजना में खगड़िया जिला सूबे में पहला स्थान पर है। जिले में वर्तमान में 88 कलाकारों को पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। पेंशन योजना के लिए योग्य कलाकार कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं.
घनश्याम कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, खगड़िया.


