खड़की-निजामुद्दीन के बीच त्योहार स्पेशल शुरू
हिन्दुस्तान, आगरा
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खड़की–हजरत निजामुद्दीन–खड़की त्योहार स्पेशल ट्रेन शुरू की है। खड़की से यह ट्रेन 20 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि निजामुद्दीन से 21 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को रवाना होगी। ट्रेन मथुरा जंक्शन पर भी रुकेगी और इसमें एसी थ्री तथा एसी सेकेंड श्रेणी के कोच होंगे।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 01483/01484 खड़की–हजरत निजामुद्दीन–खड़की त्योहार स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई है। ट्रेन खड़की रेलवे स्टेशन से 20 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को और हजरत निजामुद्दीन से 21 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को चलेगी। ट्रेन खड़की स्टेशन से शाम 5.30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3.30 बजे मथुरा जंक्शन और शाम 6.10 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। निजामुद्दीन से रात 10.10 बजे चलकर देर रात 2.15 बजे मथुरा जंक्शन और अगले दिन रात 10.15 बजे खड़की स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में 10 एसी थ्री, 6 एसी सेकेंड श्रेणी के कोच लगे होंगे।

