खादी यात्रा निकाल लोगों को किया जागरूक
गांधी जयंती पर खादी ग्रामोद्योग संघ द्वारा खादी यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में खादी कार्यकर्ता और महिला कतिन शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्य खादी को अपनाने और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करना था। यह महात्मा गांधी के आर्थिक स्वावलंबन और स्वदेशी चेतना के संदेश को फैलाने के लिए आयोजित की गई।

गांधी जयंती के अवसर पर स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए खादी ग्रामोद्योग संघ धनबाद की ओर से बुधवार को सेवा संकल्प खादी महोत्सव 2026 के तहत खादी यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में खादी कार्यकर्ता, समाजसेवी, कतिन और महिला कतिन शामिल हुईं। यात्रा कोर्ट मोड़ से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक होते हुए कंबाइंड बिल्डिंग और सिटी सेंटर पहुंची। इस दौरान लोगों को खादी अपनाने और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए जागरूक किया। महिला कतिनों की विशेष सहभागिता रही। उन्होंने खादी को ग्रामीण परिवारों की आजीविका और रोजगार से जोड़ने का संदेश दिया।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी ने खादी को आर्थिक स्वावलंबन और स्वदेशी चेतना का माध्यम बनाया था। यात्रा के माध्यम से खादी अपनाने, स्वदेशी को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

