देसी नुस्खे हड्डी का दर्द दबाकर बीमारी बढ़ा रहे

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

केजीएमयू आर्थोपेडिक्स विभाग की कार्यशाला में खुलासा हुआ कि घुटने एवं कमर के दर्द के लिए मरीज देशी नुस्खों का उपयोग करते हैं। ग्रामीण इलाकों से आए मरीज कई प्रकार के घरेलू उपचार आजमाते हैं, जिससे वे बिना डॉक्टर के पास पहुंचे सालों तक दर्द झेलते हैं।

देसी नुस्खे हड्डी का दर्द दबाकर बीमारी बढ़ा रहे

-आर्थोपेडिक्स विभाग व उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की कार्यशाला में हुआ खुलासा, बरसों दर्द सहने के बाद पहुंच रहे अस्पताल -केजीएमयू में छह में चार मरीज अपनाते हैं देसी नुस्खा

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।

घुटने में दर्द हुआ तो ट्रांसफार्मर के जले तेल की मालिश। कमर में दर्द हुआ तो कोई घरेलू लेप। हड्डी में चोट लगी तो गांव-मोहल्ले में बताए नुस्खे। डॉक्टर के पास जाने की बारी सबसे आखिर में। केजीएमयू हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले करीब छह में चार मरीजों की कहानी कुछ ऐसी ही है। खासकर ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीज पहले एक या अधिक देसी नुस्खे आजमाते हैं। कई मरीज महीनों ही नहीं, बल्कि वर्षों तक दर्द को घरेलू इलाज कराते हैं। बिना डॉक्टर की सलाह दर्द निवारक दवाओं से दबाते रहते हैं। नतीजा यह कि बीमारी बढ़ने के बाद अस्पताल पहुंचते हैं। यह जानकारी केजीएमयू हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार ने दी。

कार्यशाला की जानकारी

रविवार को शहर के होटल में केजीएमयू आर्थोपेडिक्स विभाग और उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की कार्यशाला हुई। हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि ऑस्टियोआर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर के मरीज कई तरह के नुस्के आजमाकर पहुंचते हैं। इनमें ट्रांसफार्मर का तेल लगाने से लेकर जनवरों की चर्बी, उड़द की दाल, चूना और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल तक शामिल है।

दर्द का कारण और इलाज

कार्यशाला के सचिव डॉ. मयंक महेंद्र ने कहा कि लगातार दर्द को केवल दवा से दबाना ठीक नहीं है। दर्द हड्डी, जोड़, कार्टिलेज, लिगामेंट या अन्य मुलायम ऊतकों की बीमारी का संकेत हो सकता है। बीमारी का कारण पता लगाकर इलाज करना जरूरी है। डॉ. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि लंबे समय तक बिना चिकित्सकीय निगरानी दर्द निवारक दवाएं लेने से बचने की सलाह दी।

ऑस्टियोपोरोसिस का प्रभाव

डॉ. देवरशी रस्तोगी ने कहा कि ऑस्टियोपोरोसिस लंबे समय तक बिना स्पष्ट लक्षण रह सकता है। कई मरीजों को मामूली गिरने या चोट के बाद फ्रैक्चर होने पर बीमारी का पता चलता है।

रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण

डॉ. मयंक महेंद्र ने कहा कि रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण में सर्जरी की योजना कंप्यूटर तकनीक की मदद से अधिक सटीक तरीके से तैयार की जाती है। इससे घुटने की हड्डियों की कटिंग और इंप्लांट की पोजिशन तय करने में बेहतर सटीकता मिल सकती है। कई मामलों में दर्द व रक्तस्राव कम हो सकता है। इंप्लांट का संतुलन बेहतर होने से घुटने की प्राकृतिक गति हासिल करने में मदद मिलती है। मरीज की रिकवरी और सामान्य गतिविधियों में लौटने की प्रक्रिया भी अपेक्षाकृत सुगम हो सकती है। परिणाम मरीज की बीमारी, सर्जन के अनुभव और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों पर भी निर्भर करते हैं।

दवा और उपचार

घुटने के दर्द में सिर्फ दवा ही इलाज नहीं

डॉ. मयंक ने कहा कि ऑस्टियोआर्थराइटिस में वजन नियंत्रण, नियमित व्यायाम, फिजियोथेरेपी और जरूरत के मुताबिक दवाएं मददगार हो सकती हैं। कुछ मरीजों में हायलूरोनिक एसिड इंजेक्शन या सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है।

लक्षण

दर्द को न टालें, चोट के बाद लगातार दर्द, जोड़ में सूजन, चलने में परेशानी, हाथ-पैर पर वजन डालने में दिक्कत।

प्रश्न और उत्तर

केजीएमयू में मरीजों की कितनी संख्या घरेलू नुस्के अपनाते हैं?
केजीएमयू हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले करीब छह में चार मरीजों की कहानी कुछ ऐसी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेसी नुस्खे हड्डी का दर्द दबाकर बीमारी बढ़ा रहे